Latest News

पंजाब: कैबिनेट मन्त्री फ़ौजा सिंह का इस्तीफ़ा, विपक्ष के निशाने पर थे

By 7-1-2023

Published on 07 Jan, 2023 01:11 PM.

चंडीगढ़(प्रजातंत्र शक्ति,जातिन्द्र टंडन) पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर फौजा सिंह सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कारण निजी बताया है। फौजा सिंह सरारी बीते कुछ समय से एक ऑडियो के लीक होने के बाद से विपक्ष के निशाने पर थे। विपक्ष ने तो उन पर इस्तीफे की मांग तक कर दी थी।दरअसल, फौजा सिंह को पंजाब में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्री पद सौंपा गया था। उनके पास खाद्य और बागवानी मंत्रालय था। लेकिन इसी बीच उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। जिसके बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे। साफ छवि के लिए जानी जाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से विपक्ष बार-बार मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही थी।अब पंजाब के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। शनिवार शाम 5 बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक सादे प्रोग्राम में नए मंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के हवाले से माइनिंग और जेल विभाग मीत हेयर को दिया जा सकता है। हरजोत बैंस को बदला जा सकता है। अनमोल गगन मान के विभाग बदलने की भी चर्चा है।

Viewers: 46039

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper